EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चितरपुर में चलाया गया दो पहिया वाहन जांच अभियान,
  • 151108899 - NADEEM ULLAH 0 0
    28 Jul 2020 17:07 PM



रजरप्पा झारखण्ड के रामगढ जिला के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर ओवरब्रिज के समीप एनएच 23 में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो पहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान रामगढ़ ट्रैफिक पुलिस सहित रजरप्पा थाना के एएसआई कोटवार सहित पुलिस जवान उपस्थित थे। मौके पर कई ऐसे लोगों को पकड़ा गया जो दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नही पहने थे और प्रशासन के निर्देशों का उलंघन कर रहे थे। एक ओर लगातर कई दिनों से दो पहिया वाहन जांच अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया जा रहा है दूसरी ओर लोग लगातार पुलिस के निर्देशों का उलंघन कर रहे है जिसमे रामगढ़ पुलिस प्रशासन नकेल कस रही है और लोगों को बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाते पकड़ रहे है। साथ ही हेलमेट नही पहनने में चालान काट रहे है। चालान नही कटवाने पर ट्रैफिक पुलिस दो पहिया वाहनो को थाने ले जा रही है। पुलिस के लगातार इस प्रयास से क्षेत्र में कई दुर्घटना टल रही है आये दिन क्षेत्र में दुर्घटना देखने को मिलती रही है। पुलिस के जांच अभियान से लोगों में जागरूकता भी दिख रही है। क्या कहा रजरप्पा थाना के एएसआई के कोटवार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में पुलिस लगातार दो पहिया वाहन जांच अभियान चला रही है। परंतु अब भी लोग बिना हेलमेट के वाहन चलाते हैं। जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। जो लोग हेलमेट नही पहन रहे हैं वैसे लोगों का चालान काटा जा रहा है।


Subscriber

188591

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना