EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गरीब परिवार अपने हक़ का अनाज भी नही ले पा रहे है
  • 151039674 - SURESH YADAV 0 0
    13 Mar 2020 15:15 PM



जहाँ एक तरफ पूरा भारत वर्ष आर्थिक मंदी से गुजर रहा है वही गरीब परिवार अपने हक़ का अनाज भी नही ले पा रहे है । सूरत शहर स्थित नवा गाँव डिंडोली में एक सरकारी आनाज की दुकान का मामला सामने आया है आप को बता दे कि पंडित दीनदयाल ग्राहक भंडार जीसका संचालक वासवाणि सरजु भाई चिमनलाल दुकान संख्या एल 10 है और लाइसंस नंबर 221/ 86 है जो पिछले 30 -35 वर्षों से सरकारी दुकान चला रहे है जिनके पास टोटल 300 कार्ड धारक है और ग्राहक के हक का आनाज में हेरा फेरी करते आ रहे है परंतु इस बार मामला उलझ गया जब ग्राहक दुकान पर अनाज लेने आया और अनाज तौल कर लिया परंतु उसको शक हुआ कि तौल कम है और उसने दुबारा तराजू पर तौल करवाया तो 390 ग्राम कम था । तो वहां पर मौजूद सभी कार्ड धारकों में अफरा तफरी मच गई और जो अनाज बाट रहा था वह फरार हो गया लेकिन दुकान का मालिक वही पर मौजूद रहा उससे पूछें जाने पर बताया कि इसके बारे में मुझे कुछ पता नही और अपना पल्ला साफ कर लिया परंतु वही पर मौजूद एक कार्ड धारक से पूछा गया तो उसने बताया कि इसके पहले भी ऐसा मामला सामने आ चुका है और इस बार हम इनको सबक सिखा कर छोड़ेंगे| फिर कार्ड धारक ने नज़दीकी दफ्तर में जाकर इसकी सूचना दी तो अधिकारी ने इनका एप्पलीकेशन स्वीकार किया और कहा कि इसकी जांच पड़ताल हमारी टीम जल्द ही करेगे ।


Subscriber

188597

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना