EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हैदराबाद:पशुचिकित्सा की जिसमें पुलिस, न्यायपालिका और राजनीति तीनों की हिस्सेदारी है.
  • 151051011 - ROHIT MISHRA 0 0
    06 Dec 2019 23:29 PM



अब 6 दिसंबर को हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर से रेप-हत्या के आरोपियों ने भी घटना के रिक्रिएशन के दौरान वैसी ही घटना को अंजाम देने की कोशिश की लेकिन सज्जनार के तेज-तर्रार पुलिसकर्मियों ने उनको मार गिराया, जिसकी पूरे देश में तारीफ हो रही है. खुशियां मनाई जा रही हैं. आम इनसान और महिलाओं से लेकर सांसद और दिग्गज नेता तक पुलिस की प्रशंसा कर रहे हैं. ये तारीफ अच्छी है लेकिन इस तारीफ में एक निंदा छिपी है न्यायिक सिस्टम की जिसमें पुलिस, न्यायपालिका और राजनीति तीनों की हिस्सेदारी है. हमारा तंत्र फेल चुका है इसलिए इस तरह दुर्दांत अपराधियों के एनकाउंटर में लोग खुशी मनाते हैं. न ये एनकाउंटर नए हैं और न ही ये खुशियां नई हैं. अंग्रेजों के जमाने की पुलिस भी अपराधियों के खिलाफ ऐसे अभियान चलाती थी. आजादी के बाद खासतौर पर सक्रिय हुए चंबल के डाकुओं का एनकाउंटर भी तब लोगों को राहत दिलाता था. ये अलग बात है कि तब डाकुओं को वहां के राजनेताओं का संरक्षण प्राप्त होता था. ये सब बातें फिल्मों में भी दिखाई जा चुकी हैं. दरअसल, लोकतंत्र में सबकी आवाज सुनने का प्रावधान है और इसका फायदा भी बहुत सारे लोग उठा ले जाते हैं. हमारे देश में भी ऐसे नेताओं-अफसरों यानी ताकतवर लोगों की कमी नहीं है जो खुद को कानून से बचाने के लिए व्यवस्था की खामियों का फायदा उठाते हैं.धन्यवाद


Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना