EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

स्वतंत्रता सेनानी पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की 128वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 45 54
    03 Aug 2026 18:58 PM



धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुजदास ने बताया— दयालुता, करुणा और जनसेवा की प्रतिमूर्ति थे पंडित उपाध्याय

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। राजा दिनेश सिंह कन्या इंटर कॉलेज, बढ़नी में स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् एवं पूर्व सांसद पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की 128वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुजदास ने कहा कि पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय दयालुता, करुणा और जनसेवा की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई तथा भारतीय संविधान निर्माण प्रक्रिया में सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने प्रतापगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए संविधान पर हिंदी में हस्ताक्षर किए, जो जनपद के लिए गौरव का विषय है। वक्ताओं ने बताया कि पंडित उपाध्याय ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार के लिए लगभग 22 विद्यालयों की स्थापना कर हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का कार्य किया। उन्होंने सांसद, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य एवं राजस्व मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनपद के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। कार्यक्रम में धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय ने पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय के साथ जुड़े अपने संस्मरण भी साझा किए और उनके उदार, क्षमाशील एवं सरल व्यक्तित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि पंडित उपाध्याय समाज के सभी वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत थे। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक राजेंद्र प्रताप सिंह, रामनरेश पांडेय, रामकृष्ण रामानुजदास, घनश्याम शर्मा, अजय उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188827

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक