फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे घर के सामने बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मुन्नी देवी (65), पत्नी स्वर्गीय मंगल प्रसाद धरकार, घर से बच्चों के लिए सामान लेने जा रही थीं। तभी घर के सामने स्थित बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही गिर पड़ीं और उनकी मृत्यु हो गई।
मृतका के परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सभी पुत्रियों का विवाह हो चुका है। बड़े पुत्र दिनेश कुमार (35) तथा छोटे पुत्र बब्बू धरकार (30) दौरी बनाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
