प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए विमल कुमार व जितेंद्र कटियार की नई तैनाती
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से जनपद में दो उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिला सूचना कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अपर उप जिलाधिकारी (द्वितीय) प्रतापगढ़ के पद पर कार्यरत विमल कुमार को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) लालगंज के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) लालगंज के पद पर कार्यरत जितेंद्र कटियार को अपर उप जिलाधिकारी (द्वितीय) प्रतापगढ़ का दायित्व सौंपा गया है। जिलाधिकारी के इस आदेश के साथ ही दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन दायित्व ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
