EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पांडेय की बड़ी कार्रवाई, 5 हिस्ट्रीशीटर 6 माह के लिए जिला बदर
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    03 Aug 2026 18:50 PM



गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई, कोतवाली नगर क्षेत्र के पांच आरोपियों को जनपद सीमा से किया निष्कासित

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 व्यक्तियों को 6 माह के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। जिला सूचना कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिन व्यक्तियों के कारण क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल व्याप्त है तथा जिनके विरुद्ध कोई भी व्यक्ति साक्ष्य देने का साहस नहीं करता, ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(3) के तहत कार्रवाई की गई है। जिला बदर किए गए व्यक्तियों में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रंजीतपुर चिलबिला निवासी फिरोज पुत्र इलियास, खुर्शीद पुत्र इलियास, स्टेशन रोड जैन गली निवासी तनवीर अख्तर पुत्र मोहम्मद अख्तर, रंजीत सिंह पुत्र देवेश सिंह तथा इरशाद अहमद पुत्र मोहम्मद शरीफ शामिल हैं। सभी को 6 माह के लिए प्रतापगढ़ जनपद की सीमा से निष्कासित किया गया है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188827

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक