खैरथल। महिला सुरक्षा एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से खैरथल-तिजारा जिला पुलिस ने बुधवार को जिला मुख्यालय खैरथल पर स्कूली बच्चो के साथ 'महिला सुरक्षा संकल्प' जागरूकता रैली निकाली। 'सशक्त नारी–सुरक्षित समाज' का संदेश देती यह रैली सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर अंबेडकर सर्किल होते हुए अम्बेडकर सर्किल पर पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में छात्र -छात्राओं ने महिला सुरक्षा और सम्मान से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां हाथों में लेकर जनजागरण किया।
रैली को आईपीस अधिकारी शिवानी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयासिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्य कार्यक्रम जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया जहां मुख्यातिथि दिल्ली पुलिस की आईपीएस शिवानी रही!उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक नागरिक को संवेदनशील होकर अपनी भूमिका निभानी होगी। देखिए खैरथल से बबलू मेहता की रिपोर्ट
20260803173858587467645.mp4
