EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महाहर धाम मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, व्यवस्था संभालने खुद उतरे DM और SP
Link
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 65
    03 Aug 2026 16:05 PM



 

​खबर गाजीपुर जिले से है । जहां सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर मरदह थाना क्षेत्र स्थित  प्रसिद्ध सिद्धपीठ महाहर धाम मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 'हर-हर महादेव' और 'बोल      बम' के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर व आसपास का क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि व कल्याण की कामना की । प्रशासनिक अमला रहा पूरी तरह मुस्तैद ​सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक टीम स्थल पर डटी रही । वहीं महाहर धाम मंदिर कमेटी के सचिव विरेंद्र सिंह ने भीड़ प्रबंधन , कतारबद्ध दर्शन और सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे । मरदह थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में पुलिस के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी , जिससे श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो ।
*​भक्तों के लिए बनाए गए थे विशेष रूट*
​भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग के माध्यम से महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग   कतारों की व्यवस्था की गई थी । अधिकारियों ने स्वयं मंदिर परिसर और मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं      का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए । सावन के पहले सोमवार  को लेकर मंदिर परिसर में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और प्राथमिक उपचार की भी विशेष व्यवस्था देखने को मिली। शाम तक मंदिर में दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत जारी    रहा । देखे सुजीत कुमार सिंह की रिपोट 

बाईट - विरेंद्र सिंह ( सचिव ) महाहर धाम मंदिर ।

बाईट - अनुपम शुक्ला (;जिलाधिकारी ) गाजीपुर ।

20260803155427599622463.mp4

20260803155431260687723.mp4

20260803155724392862588.mp4

20260803160210113603201.mp4

20260803160433707381126.mp4



Subscriber

188827

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक