EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेरागढ़ में सार्वजनिक आम रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप, नगर पंचायत द्वारा सी सी इंटरलॉकिंग अधिकृत स्वीकृत टेंडर का कार्य अपूर्ण , मुख्यमंत्री से शिकायत
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 65
    03 Aug 2026 15:29 PM



खेरागढ़ कस्बे के वार्ड संख्या-11 स्थित मिर्जा पाड़ा में आदर्श नगर पंचायत की अधीनस्थ भूमि पर सार्वजनिक रास्ते क़े अतिक्रमण लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय निवासी इशरत ने आरोप लगाया है कि अज्जी के मकान के सामने से अमीर बेग की दरगाह के मुख्य द्वार तक जाने वाले आम रास्ते पर स्वीकृत सीसी इंटरलॉकिंग खड़ंजा निर्माण टेंडर कार्य अधूरा पड़ा है जो की आज तक पूरा नहीं हुआ है।

शिकायत के अनुसार, कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने की नीयत से रास्ते में अवरोध उत्पन्न कर, सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करक़े कार्य को लटका दिया तथा उक्त खड़ंजा पर अब अवैध अतिक्रमण कर लिया का गंभीर आरोप लगाया गया है। शिकायत में गुड्डू उर्फ ताजुद्दीन, अज्जी उर्फ अजीउद्दीन, सलमान और फरमान के नाम भी दर्ज बताए गए हे 

 शिकायतकर्ती ने बताया कि मामले की जानकारी पहले उपजिलाधिकारी खेरागढ़ तथा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को दी जा चुकी है। इसके बाद पूरे प्रकरण की शिकायत उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री से भी की गई है। शिकायतकर्ता को उम्मीद है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इशरत ने बताया कि उक्त भूमि पर मोहर्रम ताजिया बहुत बड़ी तादाद में लोग ताजिए पर आते हैं मेले का आयोजन किया जाता है इसी तरीके से भूमि सभी लोग कब्ज़ा लेंगे तो जगह कहां बचेंगी  रिपोट - शाहरुख़ बेग  151188410



Subscriber

188827

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक