फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं । बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंद्पुरा में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 28 वर्षीय युवक का शव उसके ही घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चंद्पुरा निवासी जगतपाल पुत्र बृजलाल (28 वर्ष) हिमाचल प्रदेश में मजदूरी का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि वह एक दिन पहले ही मजदूरी करके अपने गांव लौटा था। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि घर लौटने के कुछ ही घंटों बाद वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा रविवार को जब परिजनों ने उसे घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बिसौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम का माहौल है और हर कोई इस घटना को लेकर स्तब्ध नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह थी शिव ओम की रिपोट 151082090
20260803093628904142665.mp4
20260803093716724614223.mp4
