समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लूटकांड का सफल उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार
समस्तीपुर पुलिस ने लूट की एक बड़ी घटना का सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है,गिरफ्तार आरोपी के पास से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे के आसपास अंगारघाट थाना क्षेत्र के खेड़ी ढाला गुमटी से लगभग 800 मीटर आगे एक राहगीर से तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की थी, इस संबंध में पीड़ित अंजार आलम के आवेदन पर अंगारघाट थाना में कांड संख्या 75/26 दर्ज किया गया था,घटना की गंभीरता को देखते हुए दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए संतोष कुमार उर्फ प्लसर को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार आरोपी की पहचान भगवानपुर चकशेखू वार्ड संख्या-14, थाना दलसिंहसराय निवासी संतोष कुमार उर्फ प्लसर के रूप में हुई है, पुलिस ने एक सिल्वर रंग का टेक्नो पोरा स्लिम 5जी मोबाइल फोन,मोबाइल में प्रयुक्त दो सिम कार्ड भी बरामद किया है,पुलिस के अनुसार, इस लूटकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है,
छापेमारी दल में अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार,अपर थानाध्यक्ष, धीरेंद्र सिंह,सशस्त्र बल नितेश कुमार,गोल्डेन कुमार, शामिल थे, देखे लालू यादव की रिपोट
20260803091420444665703.mp4
20260803091430395305163.mp4
