खजनी हत्याकांड के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी और मकान पर बुलडोजर की जाए कार्रवाई -श्याम सुंदर वर्मा (पूर्व चेयरमैन खलीलाबाद)
कैंडिल मार्च निकाल कर दी गई वैभव वर्मा को श्रद्धांजलि
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायियों ने पूर्व चेयरमैन खलीलाबाद श्याम सुंदर वर्मा के नेतृत्व में,खजनी हत्याकांड के विरोध में रविवार को हनुमानगढ़ी मंदिर से मासूम वैभव वर्मा के स्मृति में कैंडिल मार्च निकाला गया। उसके बाद आजाद चौक पर शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान व्यापारियों ने खजनी हत्याकांड का मास्टर माइंड आरोपी के सगे भाई की गिरफ्तारी और उसके मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई करने की मांग किया है।
शोक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा है कि अपराधियों में कानून का जरा सा भी भय नहीं है।सीएम के गृह जनपद में एक सप्ताह के अंदर दो स्वर्णकार की अपराधियों द्वारा हत्या करके कानून व्यवस्था को चुनौती दी है।खजनी बाजार के प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यवसाई के मासूम पोते वैभव वर्मा की जघन्य हत्या की घटना ने दिल को झकझोर दिया है।मासूम वैभव की पड़ोसी कम्प्यूटर टीचर सर्वेश भट्ट अपहरण कर नृशंस हत्या करने वाले आरोपी के सगे भाई और घटना का मास्टर माइंड अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है।प्रशासन उसे तलाश कर गिरफ्तारी करने के साथ ही मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई की ।शोक सभा को संबोधित करते हुए सपा प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ अरविन्द स्वर्णकार ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद की जनत और व्यापारी सुरक्षित नहीं है।जिसका जीता जागता उदाहरण खजनी थाने के नाक के नीचे हुई मासूम की हत्या की घटना है। घटना के एक सप्ताह का समय बीत जाने के बाद अब तक वैभव वर्मा हत्याकांड के मास्टर माइंड की गिरफ्तारी नहीं होना कहीं न कहीं पुलिस प्रशासन की नाकामी को दर्शा रहा है।जिससे उनके मंसूबे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित परिवार और वैभव वर्मा की आत्मा को न्याय नहीं मिला तो इसके लिए आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।मासूम वैभव की हत्या के दोषियों के खिलाफ फांसी देने की सख्त कार्रवाई की मांग की है। में अरविंद वर्मा,अशोक प्रधान,हनुमान वर्मा, मंगल प्रसाद वर्मा,राजू वर्मा,अमन वर्मा, हरिओम वर्मा, डब्लू वर्मा,रोहित वर्मा, नीतीश वर्मा, मोहित, सुशील वर्मा आदि सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे। देखे राज कुमार वर्मा की रिपोट
20260803064947441806226.mp4
20260803065007003572528.mp4


20260803065141057100203.mp4