EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ओबरा नगर पंचायत को मिला नया अधिशासी अधिकारी, आशुतोष त्रिपाठी संभालेंगे जिम्मेदारी
  • 151114835 - DEV KUMAR SHARMA 43 54
    31 Jul 2026 18:18 PM



 

ओबरा/सोनभद्र: उत्तर प्रदेश शासन ने जनहित और प्रशासनिक हित में नगर पंचायत ओबरा, जनपद सोनभद्र के लिए नए अधिशासी अधिकारी की तैनाती कर दी है। शासन के आदेश के अनुसार बाराबंकी जनपद की नगर पंचायत सिद्धौर में तैनात अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर उन्हें नगर पंचायत ओबरा के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग-1 द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से नगर पंचायत सिद्धौर, बाराबंकी से कार्यमुक्त करते हुए नगर पंचायत ओबरा, सोनभद्र में तैनात किया गया है। शासन ने निर्देश दिया है कि वह बिना विलंब अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा इसकी सूचना शासन और नगर निकाय निदेशालय, लखनऊ को उपलब्ध कराएं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि समय पर कार्यभार ग्रहण न करना अनुशासनहीनता माना जाएगा और संबंधित अधिकारी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। रिपोट - देव कुमार शर्मा 151114835



Subscriber

188826

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक