EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला उद्योग एवं व्यापार बन्धु की बैठक सम्पन्न
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    31 Jul 2026 19:18 PM



उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सीडीओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला उद्योग एवं व्यापार बन्धु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में औद्योगिक विकास, व्यापारिक गतिविधियों तथा नगर क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में औद्योगिक आस्थान सुखपालनगर के उद्यमियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के बाहर निर्मित नाले की ऊंचाई अधिक होने के कारण वर्षा का पानी औद्योगिक परिसर से बाहर नहीं निकल पा रहा है, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उद्यमियों ने औद्योगिक आस्थान की क्षतिग्रस्त सड़कों एवं नालियों की समस्या भी प्रमुखता से उठाई। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत एवं सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए, ताकि उद्योगों के संचालन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत फीडर लाइन पर पेड़ों की शाखाएं बाधा बनने की शिकायत पर विद्युत विभाग को वृक्षों की कटाई-छंटाई कराने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार उद्योग बन्धु की बैठक अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
व्यापार बन्धु की बैठक में व्यापार मण्डल अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मार्ग चौड़ीकरण के दौरान हटाए गए पिंक शौचालय के स्थान पर पुनः व्यवस्था कराने की मांग पर अधिकारियों ने अवगत कराया कि रजत पैलेस रोड स्थित जीजीआईसी कॉलेज के समीप नए पिंक शौचालय के निर्माण के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। व्यापारियों ने भरत चौक से जेल रोड तक प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या का भी मुद्दा उठाया। इस पर नगर पालिका परिषद बेल्हा के अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आगे भी प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। बैठक में आजाद पार्क (श्रीराम तिराहा) एवं सुभाष पार्क (पंजाबी मार्केट) के सौन्दर्यीकरण का विषय भी चर्चा में रहा। अधिकारियों ने बताया कि चौराहों के सौन्दर्यीकरण का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। प्रस्ताव स्वीकृत होने तथा धनराशि उपलब्ध होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाएगा। बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योगों एवं व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उपायुक्त उद्योग एस0एस0 रावत, उपायुक्त राज्य कर वेगराज सिंह, एलडीएम नीरज सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी व उद्यमियों/व्यापारियों में मो0 अनाम, रोशन लाल ऊमरवैश्य, अनुराग खण्डेलवाल आदि उद्यमी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188826

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक