EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मृतक आश्रित भर्ती के तहत दो महिलाओं को मिली ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर नियुक्ति, डीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    31 Jul 2026 16:32 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में मृतक आश्रित भर्ती नियमावली के तहत दो महिलाओं को ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर नियुक्ति प्रदान की गई। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय में दोनों नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों नव नियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्रामीण विकास एवं जनसेवा में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप यह व्यवस्था दिवंगत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे ने बताया है कि विकास खण्ड सदर में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी स्वर्गीय अविनाश कुमार मिश्र का 27 अप्रैल 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। इसके उपरांत उनकी पत्नी अंकिता मिश्रा ने मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति के लिए आवेदन किया। प्रकरण का परीक्षण मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली के प्रावधानों के अनुसार किया गया। पात्र पाए जाने पर उन्हें ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर अस्थायी नियुक्ति प्रदान की गई। इसी प्रकार विकास खण्ड बाबागंज में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी स्वर्गीय नागेन्द्र कुमार सरोज का 11 जुलाई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। उनकी पत्नी दीक्षा सरोज ने मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति हेतु आवेदन किया। नियमानुसार परीक्षण एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद उन्हें भी ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर अस्थायी नियुक्ति प्रदान की गई। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188826

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक