क्लास मॉनिटर के लिए होगा कड़ा मुकाबला
तीन अगस्त को होगा मतदान, सारी तैयारियां पूरी
फास्ट न्यूज इंडिया प्रतापगढ़। बाल संसद (बाल सभा) के चुनाव में तीन पदों के लिए चौदह उम्मीदवार मैदान में है। शुकवार को जांच के सभी पर्चे वैध पाए गए। सोमवार को वोट डाला जाएगा। कंपोजिट विद्यालय जोगापुर में बाल संसद का चुनाव होना है। जिसमें मॉनिटर पद के तीन उम्मीदवारों के लिए चौदह प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जिसमें क्लास छः से करीना, संतोषी,राज और अमित क्लास सात से साक्षी,मौसम,रिया,लकी, सूर्या और शिवांश तथा क्लास आठ से सोनाली, साक्षी,सचिन और बृजेश पटेल ने पर्चे दाखिल किये हैं। अभिभावकों का कहना है बच्चों में अभी से ही चुनाव प्रक्रिया और संविधान द्वारा मिले वोट के अधिकार को समझाने के लिए स्कूल के शिक्षकों ने एक बाल सभा चुनाव का नायाब तरीका निकाला है। जो कि सराहनीय है। चुनाव प्रभारी हेड मास्टर किरन श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया पूरी निष्पक्ष होगी। तीन अगस्त को चुनाव होगा। इसी दिन वोटो की गिनती कराकर विजेता प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
