EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सेवा, समर्पण और सम्मान के साथ 5 पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    31 Jul 2026 15:53 PM



क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा ने श्रीरामचरितमानस, अंगवस्त्र व प्रशस्ति-पत्र भेंट कर किया सम्मानित

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में शुक्रवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिस कर्मियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को श्रीरामचरितमानस, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर उनके लंबे, अनुकरणीय और समर्पित सेवाकाल की सराहना की। अपने संबोधन में क्षेत्राधिकारी नगर ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है। सेवानिवृत्त होने वाले सभी पुलिस कर्मियों ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर विभाग की गरिमा बढ़ाई है। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपनिरीक्षक रामकृष्ण वर्मा, रामगोपाल, विनोद कुमार चौरसिया, रमेश कुमार तथा मुख्य आरक्षी भीम कुमार को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के योगदान को याद करते हुए उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं। पूरे समारोह का वातावरण सम्मान, आत्मीयता और भावनात्मक पलों से सराबोर रहा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188826

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक