शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की, वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मामला BNNS 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीओ
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम जंगीपुर निवासी 22 वर्षीय राजकुमार लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के पिता रामसिंह लोधी के अनुसार, 30 जुलाई को गांव का एक युवक राजकुमार को खेत पर दवाई डालने के लिए अपने साथ ले गया था। शाम को परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि राजकुमार को करंट लग गया है और उसे झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।
परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पिछोर अस्पताल लाया गया।
मृतक के पिता ने शिकायत में हनुमत लोधी और सम्मेद लोधी की भूमिका पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज नहीं होगा, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा। पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू करने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।
फिलहाल पिछोर थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जंगीपुर में युवक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि यह महज हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह।

20260731105950876505833.mp4
20260731110308075400466.mp4
20260731110412477428178.mp4