EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भक्ति रस में सराबोर हुआ साईं दरबार, रातभर गूंजे भजन और मनमोहक झांकियों ने मोहा मन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    30 Jul 2026 16:33 PM



36वें श्री साईंनाथ महोत्सव की दूसरी संध्या पर साईं जागरण में उमड़ा आस्था का सैलाब, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। शहर के बलीपुर स्थित श्री साईं नारायण संस्थान द्वारा आयोजित 36वें श्री साईंनाथ महोत्सव की दूसरी संध्या भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के माहौल में संपन्न हुई। साईं जागरण एवं आकर्षक धार्मिक झांकियों ने देर रात तक श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर रखा। साईं दरबार में गूंजते भजनों और जयकारों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाव-विभोर होकर बाबा की भक्ति में लीन रहे। भजन गायक रविशंकर मिश्रा सहित अन्य कलाकारों ने "शिरडी वाले साईं बाबा आया है तेरे दर पे सवाली...", "जय-जय साईंनाथ बली..." और अन्य भक्तिमय भजनों की मधुर प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु तालियां बजाते हुए देर रात तक झूमते रहे। धार्मिक झांकियों में मां काली के रौद्र स्वरूप, भगवान शिव के तांडव तथा राधा-कृष्ण की मनमोहक लीलाओं का सजीव मंचन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान शिव और माता गौरा से जुड़ी झांकी ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। सुहाने मौसम और भक्तिमय वातावरण ने पूरे कार्यक्रम को और भी दिव्य बना दिया। कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, प्रभात एकेडमी के संस्थापक डॉ. प्रभात शर्मा, पं. रामराज तिवारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की। संस्थान के अध्यक्ष शैलेंद्र नाथ ने कहा कि गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण मनुष्य को आत्मबल प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि श्री साईंनाथ महोत्सव आज जनपद की पहचान बन चुका है, जिसके सफल आयोजन में समाज के साथ-साथ पुलिस प्रशासन का भी सराहनीय सहयोग मिलता है। इस अवसर पर समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य, विनोद सिंह, राकेश साधवानी, संतोष त्रिपाठी, संजय खंडेलवाल, हरिप्रसाद खंडेलवाल, धर्मेंद्र देव शुक्ला, देवव्रत मिश्रा, ऋषभ सिंह, रिंकू सरदार, देवेश सिंह, शिवेंद्र नाथ, उत्कर्ष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में साईं भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जबकि देर रात तक साईं बाबा के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188820

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक