EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार मौर्य को किया गया सम्मानित
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 45 65
    30 Jul 2026 15:43 PM



प्रयागराज हंड़िया तहसील अंतर्गत धनूपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनूपुर के अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार मौर्य को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। और आपको बता देकि डॉ. मनीष मौर्य को यह सम्मान प्रसव कार्य एवं महिला नसबंदी के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने उनके द्वारा ब्लॉक में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा परिवार नियोजन सेवाओं को सुदृढ़ करने के प्रयासों की सराहना की गयी और वहीं पर सम्मानित होने के उपरांत डॉ. मनीष कुमार मौर्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों एवं किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर दो महत्वपूर्ण अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें *1. टिटनेस-डिप्थीरिया Td टीकाकरण अभियान*दिनांक 3 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक ब्लॉक के समस्त स्कूलों में कक्षा 1 से 5 एवं कक्षा 10 के बच्चों को टिटनेस-डिप्थीरिया का टीका लगाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित करना है। और *2. HPV सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण*14 से 15 वर्ष तक की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु HPV का टीका समस्त सरकारी एएनएम केंद्रों एवं अस्पतालों पर निःशुल्क लगाया जा रहा है। और वहीं पर डॉ. मनीष मौर्य ने  सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों एवं बेटियों को अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि "ये दोनों टीके पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। टीकाकरण से ही हम अपने बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें और स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें।"और इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आर पी सिंह दिनेश पाण्डेय पवन कुमार पाण्डेय दीपक मौर्य सुनीता कटियार उपस्थित रहे। रिपोट -  प्रदीप मिश्रा  151045438



Subscriber

188829

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक