EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गुरु पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी, प्रशासन के कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे
Link
  • 151082090 - SHIV OM 0 0
    30 Jul 2026 15:11 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब गंगा घाट पर उमड़ पड़ा, जहां महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों ने श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयघोषों से पूरा घाट भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और देश में शांति की कामना की। दूर-दराज के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल देखने को मिला।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। घाटों पर पुलिस बल, पीएसी, गोताखोरों और जल पुलिस की तैनाती की गई। सीसीटीवी कैमरों एवं लगातार गश्त के माध्यम से पूरे मेले क्षेत्र पर पैनी नजर रखी गई।

 रिपोर्ट शिव ओम 151082090

20260730150731319223184.mp4

20260730150923424712052.mp4



Subscriber

188826

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक