फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी/ इटावा। जनपद इटावा के कस्बा भरथना में सामाजिक सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय संस्था लायन्स क्लब ने जवाहर रोड स्थित परिगणित प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत 31 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए। इस सेवा कार्य का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग प्रदान करना था।बैग वितरण के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। लायन्स क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है और जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता करना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं शैक्षिक सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।विद्यालय परिवार ने लायन्स क्लब इंटरनेशनल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें शिक्षा के प्रति नई प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर लायन्स क्लब के अध्यक्ष लायन देवेन्द्र सिंह चौहान, एमजेएफ लायन सुधा पांडे, लायन अखिलेश पोरवाल, लायन जमुना दास लखवानी, एमजेएफ लायन राम मनोहर तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निधि चतुर्वेदी, अनुराधा, आशा वर्मा, शाहीन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रिपोर्ट: शिवम् कुमार गोस्वामी 151161313
