EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने सरसई नावर स्थित हजारी महादेव मंदिर का किया स्थलीय निरीक्षण
  • 151161313 - SHIVAM KUMAR GOSWAMI 54 65
    30 Jul 2026 10:56 AM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी/ इटावा। जनपद इटावा में आगामी त्यौहारों एवं धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित तथा सुचारू रूप से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने सरसई नावर स्थित हजारी महादेव मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर प्रांगण, प्रवेश एवं निकास मार्गों, पार्किंग व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने आगामी त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। आवागमन को सुलभ बनाने के लिए बैरिकेडिंग और लाइन प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

  उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाकर मंदिर परिसर व आसपास के मार्गों पर निरंतर स्वच्छता बनाए रखी जाए। शाम व रात्रि के समय श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त लाइट व जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था रहे।उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी व भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल तथा मोबाइल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंदिर परिसर के समीप मेडिकल टीम, एम्बुलेंस एवं फर्स्ट-एड किट की 24x7 तैनाती रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सीय सहायता दी जा सके। मंदिर की ओर आने वाले मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए वाहनों की पार्किंग हेतु चिन्हित स्थलों पर ही गाड़ियों को खड़ा कराया जाए तथा रूट डायवर्जन प्लान का कड़ाई से पालन हो।जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित विभाग आपस में बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने आमजन एवं श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी, जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: शिवम् कुमार गोस्वामी 151161313 



Subscriber

188819

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक