फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी/ इटावा । जनपद इटावा में शादी के महज 20 दिन बाद युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक अंकित पुत्र लल्ला सिंह, निवासी जगरामऊ की पत्नी खुशबू, ससुर रविंद्र सिंह तथा साले पिंटू निवासी ग्राम नौधना, थाना बकेवर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता लल्ला सिंह की तहरीर पर पत्नी, उसके कथित प्रेमी सौरभ, ससुर, साले तथा पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने फरार नामजद आरोपी सौरभ और पांच अज्ञात आरोपियों की तलाश में दबिश तेज कर दी है। गौरतलब है कि अंकित की शादी 6 जुलाई को खुशबू निवासी ग्राम नौधना, थाना #बकेवर से हुई थी। शादी के करीब 20 दिन बाद अंकित ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक के परिजनों ने पत्नी, उसके कथित प्रेमी और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना तथा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। रिपोर्ट: शिवम् कुमार गोस्वामी 151161313
