EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रतापगढ़ में डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही बदलेगी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    29 Jul 2026 23:24 PM



3 अगस्त से शुरू होगी विशेष यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस ने विस्तृत यातायात डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था तथा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनपद के विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर भारी वाहनों का संचालन निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से कराया जाएगा। यातायात पुलिस के अनुसार श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार, श्रावण शिवरात्रि, अमावस्या, नागपंचमी तथा रक्षाबंधन जैसे प्रमुख पर्वों के दौरान विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। प्रथम सोमवार के लिए डायवर्जन 1 अगस्त की रात्रि 11:55 बजे से 4 अगस्त की रात्रि 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद द्वितीय सोमवार, शिवरात्रि, अमावस्या, तृतीय सोमवार, नागपंचमी, चतुर्थ सोमवार, त्रयोदशी एवं रक्षाबंधन तक चरणबद्ध रूप से यही व्यवस्था लागू रहेगी। जारी डायवर्जन प्लान के अनुसार सुल्तानपुर, कानपुर, अमेठी, प्रयागराज और प्रतापगढ़ से वाराणसी, जौनपुर, अयोध्या एवं लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। मदाफरपुर मोड़, पट्टी बाईपास, भुपियामऊ ओवरब्रिज, पृथ्वीगंज, रानीगंज, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, बिहारगंज बाईपास, सुखपालनगर, लालगंज अझारा और रामनगर सहित विभिन्न मार्गों का उपयोग डायवर्जन के लिए किया जाएगा। वापसी में भी वाहनों को इन्हीं मार्गों से संचालित किया जाएगा। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दूध, खाद्य सामग्री, एलपीजी गैस, चिकित्सा सेवाओं तथा अन्य आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों के संचालन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। ऐसे वाहन पूर्ववत अपने निर्धारित मार्गों से संचालित होंगे। पुलिस प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि किसी स्थान पर यातायात का अत्यधिक दबाव या अन्य विषम परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर डायवर्जन व्यवस्था में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है। प्रतापगढ़ पुलिस ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की है कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें, यातायात पुलिस का सहयोग करें तथा सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में अपनी सहभागिता निभाएं। रिपोर्ट विशाल रावत डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ फास्ट न्यूज इंडिया प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश 151019049



Subscriber

188812

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक