फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी गौतम बुध नगर । यह तस्वीर सेक्टर-94 अंडरपास की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हर बारिश में यह अंडरपास जलमग्न हो जाता है। स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि वाहन पानी में फंस जाते हैं, कई गाड़ियां खराब हो जाती हैं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कल की बारिश के बाद सामने आई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल हुई, जिससे नोएडा की छवि और नोएडा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे।
यदि समय रहते जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था की जाती, तो शायद ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। इस मामले में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
20260729231626861430011.mp4
