EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अपर पुलिस महानिदेशक ने बाबा घुइसरनाथ धाम में प्रबन्धों का लिया औचक जायजा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    29 Jul 2026 22:10 PM



एडीजी के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे मे मचा हडकंप, दिये सख्त निर्देश

फोटो- बाबा घुइसरनाथ धाम में प्रबन्धों का अवलोकन करते अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। श्रावण माह को लेकर बाबा घुइसरनाथ धाम में हो रही तैयारियों का औचक जायजा लेने अपर पुलिस महानिदेशक के निरीक्षण से बुधवार को पुलिस व प्रशासनिक महकमे में हडकंप का माहौल दिखा। प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण दोपहर अचानक बाबा धाम आ पहुंचे। एडीजी ने जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के साथ यहां सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े बंदोबस्त को खंगाला। एडीजी ने बाबा धाम में सई घाट पर नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए यहां रस्सी की घेराबंदी के साथ गोताखोर व नाव प्रबन्ध को अलर्ट रखने को कहा। गंगा सरोवर मे भी उन्होने श्रद्धालुओ के स्नान को लेकर समुचित सुरक्षा प्रबन्ध की जानकारियां ली। मुख्य मंदिर परिसर से पूरे मेला क्षेत्र में उन्होने सीसी कैमरे के जरिए हर संदिग्ध की कडी निगरानी रखे जाने के मातहतों को निर्देश दिये। उन्होने पैदल सेतु तथा सई तटवर्ती क्षेत्र में भगवान शिव की प्रतिमा स्थली का भी अवलोकन कर यहां पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिये। एडीजी ने लालगंज एवं सांगीपुर पुलिस को कांवड़िया रोड पर सतर्कता के साथ चेकिंग अभियान के जरिए संदिग्धों की धरपकड़ के साथ गिरफ्तारी के भी निर्देश दिये। बाबा धाम में उन्होने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के बिन्दु पर एसपी से पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस की तैनाती सुनिश्चित कराए जाने को कहा। अपर पुलिस महानिदेशक ने बाबा धाम में व्यापारियों से मिलकर उनसे भी समस्याओं की जानकारियां ली। एडीजी ने सांगीपुर एसओ को सख्त हिदायत दी कि मेला क्षेत्र में दुकानदारों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। निरीक्षण के बाद अपर पुलिस महानिदेशक ने बाबा का जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। एसपी दीपक भूकर ने उन्हें वांछित सूचनाएं प्रदान की। मंदिर के महन्त मयंक भाल गिरि, प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष मिश्र, अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल, मुन्ना पाण्डेय आदि ने अपर पुलिस महानिदेशक एवं एसपी को बाबा घुइसरनाथ धाम का चित्र एवं महोत्सव दर्पण भेंट किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक राजीव द्विवेदी, ईओ नगर पंचायत इन्द्र प्रताप, सांगीपुर बीडीओ राजेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक लालगंज आलोक कुमार, सांगीपुर एसओ गौरव त्रिवेदी भी मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188812

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक