पुलिस कमिश्नर, आगरा के निर्देशन में आगरा पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में महिलाओं को बहला-फुसलाकर उनके आभूषण चोरी करने एवं साजिश के तहत ठगी करने वाले एक अंतर्राजीय गिरोह का भंडाफोड़ खेरागढ़ पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में गिरोह के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 जोड़ी पायल, 02 अंगूठियां, 01 सफेद धातु की चेन तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क एवं अन्य घटनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी हरीश कुमार शर्मा ने बताया है कि अपराधियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई थी इसमें थाना संबंधित पुलिस एवं एस ओ जी की टीम, ने संयुक्त रूप से कार्य किया
आगरा पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश गया है तथा आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
