EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सीबीएसई क्लस्टर-5 गेम्स में वर्टेक्स की स्नेहा और वंशिका का शानदार प्रदर्शन, नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 34 54
    29 Jul 2026 18:44 PM



फ़ास्ट न्यूज़  इंडिया 


 यूपी, गोरखपुर, । वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल, सरदार नगर की छात्राओं ने सीबीएसई क्लस्टर-5 गेम्स 2026-27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। बलिया में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग की स्नेहा यादव तथा अंडर-17 वर्ग की वंशिका यादव ने 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ दोनों खिलाड़ियों ने सीधे सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।
दोनों छात्राओं की इस सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है। विद्यालय परिवार ने इसे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित अभ्यास और प्रशिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
विद्यालय के चेयरमैन ई. अरविंद त्रिपाठी, निदेशक तूलिका त्रिपाठी एवं शैलेन्द्र त्रिपाठी तथा प्रधानाचार्य डॉ. आर. के. मिश्रा ने स्नेहा और वंशिका को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल, संस्कृति और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देता है तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि स्नेहा यादव और वंशिका यादव आगामी सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, गोरखपुर जनपद और उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगी।  रिपोर्ट जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188820

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक