EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता से बच्चों को क्षय रोग और HIV/AIDS के प्रति किया गया जागरूक
Link
  • 151172408 - KAMALESH KUMAR 36 58
    29 Jul 2026 18:39 PM



मऊ, उत्तर प्रदेश। जनपद मऊ के मऊ मॉडर्न स्कूल में रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर विद्यार्थियों को क्षय रोग (टीबी) एवं HIV/AIDS से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान में मऊ मॉडर्न स्कूल, अमृत पब्लिक स्कूल, सोनी धापा विद्यालय एवं रामस्वरूप भारती विद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मऊ मॉडर्न स्कूल के प्रबंधक हामिद अहमद ने बताया कि यह कार्यक्रम डीपीए कार्यालय की ओर से आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान प्रत्येक माह आयोजित होने चाहिए, ताकि बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ गंभीर बीमारियों के प्रति भी सजग बन सकें।

इस अवसर पर जिला क्षय रोग एवं HIV/AIDS अधिकारी डॉ. हंसराज सोनू ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में टीबी और HIV/AIDS के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार तथा समाज को भी इन बीमारियों से बचाव के लिए प्रेरित कर सकें।

उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान केवल स्कूलों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों और शहरी क्षेत्रों में भी लगातार चलाया जा रहा है। अब तक विभाग की टीम लगभग 450 गांवों में पहुंचकर लोगों को टीबी और HIV/AIDS से बचाव के प्रति जागरूक कर चुकी है।

20260729182643867247555.mp4

20260729183727121207672.mp4



Subscriber

188812

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक