EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

36वें श्री साईंनाथ महोत्सव के दूसरे दिन भक्ति और श्रद्धा में डूबा प्रतापगढ़
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 26 65
    29 Jul 2026 18:18 PM



प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। बलीपुर स्थित श्री साईं नारायण संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय 36वें श्री साईंनाथ महोत्सव के दूसरे दिन गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर साईं बाबा का विशेष पूजन, पंचामृत अभिषेक, महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।

सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। "ॐ साईं राम" और "सबका मालिक एक" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना की।

संस्थान के अध्यक्ष शैलेंद्र नाथ ने कहा कि साईं बाबा का संदेश श्रद्धा, सबुरी, सेवा और मानवता पर आधारित है। उन्होंने कहा कि यदि हम साईं बाबा के बताए मार्ग पर चलें तो समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

इस अवसर पर समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता का महापर्व है। साईं बाबा का जीवन सेवा, करुणा और मानवता का प्रेरणास्रोत है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग किया।

प्रतापगढ़ से विशाल रावत की विशेष रिपोर्ट।

20260729181322906182764.mp4

20260729181328092888853.mp4

20260729181334989886763.mp4

20260729181525842652526.mp4

20260729181537123155441.mp4

2026072918154527964376.mp4

20260729181715430724487.mp4

20260729181726138366811.mp4



Subscriber

188812

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक