EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वार्ड नंबर-6 में कटान रोकने की पहल, ग्रामीणों ने जताया प्रशासन का आभार
Link
  • 151127516 - VIKKY SINGH 55 85
    29 Jul 2026 17:10 PM



ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड। केलाखेड़ा नगर पंचायत के वार्ड नंबर-6 में नदी के कटान से घरों और कृषि भूमि पर मंडरा रहे खतरे को लेकर प्रमुखता से प्रसारित खबर का असर देखने को मिला है। खबर का संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कटान रोकने का कार्य शुरू करा दिया है।

वार्ड नंबर-6 में नदी के लगातार कटान से स्थानीय लोगों के घरों और खेती की जमीन पर खतरा बढ़ता जा रहा था। इस समस्या को लेकर ग्रामीण लंबे समय से प्रशासन से सुरक्षा उपाय करने की मांग कर रहे थे।

खबर प्रसारित होने के बाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नौशाद हसीन एवं नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद शफी अंसारी ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत कटान रोकने के लिए करीब 1000 कट्टों की व्यवस्था कर उन्हें नदी किनारे लगवाने का कार्य शुरू कराया गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर खुशी जताते हुए अधिशासी अधिकारी नौशाद हसीन और नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद शफी अंसारी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से नदी कटान पर काफी हद तक रोक लगेगी और उनके घरों तथा कृषि भूमि को सुरक्षा मिलेगी।

ऊधम सिंह नगर से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज विक्की सिंह की विशेष रिपोर्ट।

20260729170917418568024.mp4

20260729170936986526745.mp4

20260729170955142655061.mp4



Subscriber

188812

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक