EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

स्कूल से लौट रही कक्षा एक की छात्रा को ट्रैक्टर ने रौंदा, दर्दनाक मौत
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 36 96
    29 Jul 2026 16:33 PM



प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। नगर कोतवाली क्षेत्र के भंगवा गांव में बुधवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा एक की छात्रा रितिका की मौत हो गई। स्कूल से घर लौट रही मासूम को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल रितिका को परिजन तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पिता संदीप कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंचे। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

सूचना मिलते ही नगर कोतवाल सुभाष चंद्र एवं चौकी प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों ने आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रतापगढ़ से विशाल रावत की विशेष रिपोर्ट।

20260729161820092718103.mp4

20260729162430209623546.mp4

2026072916250411682450.mp4

20260729162547275766878.mp4

20260729162602353880135.mp4

20260729163225245822511.mp4



Subscriber

188812

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक