खेरागढ़ के पुल रोड स्थित बृजधाम आश्रम हनुमान मंदिर में आयोजित साप्ताहिक महायज्ञ का धार्मिक एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भक्तिमय वातावरण में विधि-विधान के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल विशेष भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजन समिति एवं सेवादारों ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराईं।
महायज्ञ के समापन पर संत-महात्माओं ने धर्म, सेवा और मानव कल्याण का संदेश देते हुए सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी भक्तों एवं सेवाभावियों का आभार व्यक्त किया।
रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410

