EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जयकारों के बीच निकली साईं बाबा की भव्य पालकी, भक्ति में सराबोर हुआ प्रतापगढ़
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    28 Jul 2026 21:30 PM



'सबका मालिक एक' के संदेश के साथ निकली साईं बाबा की भव्य शोभायात्रा

बलीपुर से निकली साईं बाबा की पालकी, श्रद्धा और सबुरी से गूंजा नगर

भव्य पालकी यात्रा के साथ शुरू हुआ 36वां साईंनाथ महोत्सव

संस्थान के अध्यक्ष शैलेंद्र नाथ ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, बोले- सेवा और समर्पण ही हमारा संकल्प

यूपी प्रतापगढ़। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बलीपुर स्थित श्री साईं नारायण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय 36वें श्री साईंनाथ महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को भव्य पालकी शोभायात्रा के साथ हुआ। फूलों से सजे रथ पर विराजमान साईं बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे मार्ग में "साईं राम" और "सबका मालिक एक" के जयघोष गूंजते रहे। बलीपुर से निकली पालकी शोभायात्रा आंबेडकर चौराहा, श्रीराम चौराहा, चौक, बाबागंज और भंगवा चुंगी होते हुए पुनः साईं मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने कंधों पर बाबा की पालकी उठाकर आस्था व्यक्त की। महिला भक्त मंडल, युवा टीम और बाल भक्त मंडल की सहभागिता से शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही। डीजे और बैंड पर बज रहे साईं भजनों पर भक्त झूमते नजर आए।  संस्थान के अध्यक्ष शैलेंद्र नाथ ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर निकलने वाली यह पालकी यात्रा 36 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि साईं बाबा का संदेश श्रद्धा, सबुरी और सर्वधर्म समभाव का है, जो समाज को एकता और प्रेम का मार्ग दिखाता है। उन्होंने बताया कि बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दोपहर 1 बजे साईं बाबा का विशेष पूजन, अभिषेक एवं महाआरती आयोजित होगी। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

बाइट,  शैलेंद्र नाथ संस्थान के अध्यक्ष

बाइट, रोशनलाल उमरवैश्य समाजसेवी 

20260728211025956511804.mp4

20260728211032291483504.mp4

2026072821212693048768.mp4

20260728212218110806520.mp4

2026072821224535760826.mp4

20260728212309152746708.mp4

20260728212321848168120.mp4

20260728212350215112346.mp4

20260728212358272854121.mp4

20260728212413268383755.mp4

20260728212422421642030.mp4

20260728212521376236178.mp4

20260728212637646426575.mp4



Subscriber

188810

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक