प्रतापगढ़ स्टेशन क्षेत्र में कार्रवाई, कबाड़ी नेटवर्क और संगठित गिरोह की भूमिका की जांच शुरू
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मंगलवार को रेलवे संपत्ति की चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को सरकारी रेलवे केबल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी शहर के कबाड़ी मोहल्ले का निवासी बताया जा रहा है। उसके कब्जे से रेलवे की सरकारी केबल बरामद की गई है। आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस मामले के पीछे कबाड़ियों और केबल चोरों का एक संगठित गिरोह सक्रिय हो सकता है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि चोरी की गई केबल कहां से काटी गई और इसे किसे बेचने की तैयारी थी। आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को देखते हुए आरपीएफ ने इस तरह की घटनाओं पर सख्त निगरानी और अभियान जारी रखने की बात कही है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
