EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एकल अभियान के वार्षिक अभ्यास वर्ग का समापन, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    28 Jul 2026 19:52 PM



आरएसएस विभाग संघचालक रमेश चंद्र त्रिपाठी ने आचार्यों को किया संबोधित, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य रहे मौजूद

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। एकल अभियान अंचल प्रतापगढ़ के पांच दिवसीय वार्षिक अभ्यास वर्ग का समापन समारोह मंगलवार को चिलबिला स्थित श्रीराम वाटिका में आयोजित किया गया। समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक रमेश चंद्र त्रिपाठी ने आचार्यों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। अभ्यास वर्ग में एकल अभियान के पांचों ब्लॉकों के आचार्यों ने सहभागिता कर संगठन की कार्यपद्धति, सेवा, शिक्षा और संस्कार से जुड़े विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में अंचल अध्यक्ष मनीष रावत ने बताया कि एकल अभियान वर्षभर ऐसे प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करता है, ताकि आचार्यों को नए विषयों की जानकारी मिले और उनके ज्ञान का निरंतर विकास होता रहे। मुख्य वक्ता रमेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में देश विरोधी शक्तियों का डटकर मुकाबला करने के साथ-साथ समाज को जोड़ना भी हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता और सद्भाव तभी मजबूत होगा, जब समाज से छुआछूत, जातिवाद और भेदभाव जैसी कुरीतियां समाप्त होंगी। उन्होंने आचार्यों से गांव-गांव जाकर शिक्षा, संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। समापन समारोह में सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह, सभासद दीपक कुमार उमरवैश्य, भाग विधि प्रमुख बृजेश सिंह, कुलदीप तिवारी, अनिल वर्मा, राकेश यादव, सत्यप्रकाश, प्रमोद कुमार, सुभाष मौर्य, अनुसुइया सिंह, शोभा भारती सहित एकल अभियान के अनेक पदाधिकारी, आचार्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188810

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक