EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

युवक की नहर में डूबने से हुई मौत नौ घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला शव
  • 151115231 - DILEEP KUMAR YADAV 0 0
    28 Jul 2026 18:46 PM



युवक की नहर में डूबने से हुई मौत नौ घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला शव

पानी बंद होने के बाद मिली सफलता, शव मिलने पर ग्रामीणों ने हटाया जाम

खुटहन(जौनपुर)28 जुलाई मरहट नहर पुलिया के पास मंगलवार को नहाते समय तेज बहाव में बहकर लापता हुए गूंगे-बहरे युवक का शव करीब नौ घंटे बाद गोताखोरों ने घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने खुटहन-खेतासराय मार्ग पर लगाया गया जाम समाप्त कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ताजूपुर गांव निवासी राधेश्याम गौतम का 20 वर्षीय पुत्र राजन गौतम बचपन से ही गूंगा और बहरा था। मंगलवार को वह मरहट नहर पुलिया के पास घूमते हुए नहाने के लिए नहर में उतर गया। इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर वह डूब गया। राहगीरों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो चुका था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन कई घंटे तक सफलता नहीं मिली। नहर का पानी बंद न होने से नाराज स्वजन और ग्रामीणों ने खोज अभियान तेज कराने की मांग को लेकर खुटहन-खेतासराय मार्ग जाम कर दिया। बाद में नहर की जलापूर्ति बंद कराए जाने के बाद गोताखोरों ने दोबारा अभियान चलाया और घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर पानी के भीतर से शव बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।
मौके पर तहसीलदार शाहगंज सौरभ कुमार, थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेमशंकर सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Subscriber

188810

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक