EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अपहरण फिर हत्या: सर्राफा कारोबारी के पौत्र का शव पड़ोसी के बेसमेंट में मिला- खेलते समय उठा ले गए थे
  • 151188511 - FULMATI 0 0
    28 Jul 2026 17:26 PM



रिपोर्टर फूलमती मौर्य✍️

फास्ट न्यूज इंडिया✍️ 151188511

 एसएसपी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि बच्चे के लापता होने की सूचना पर पांच टीमें गठित कर तलाश शुरू की गई थी। सीसीटीवी फुटेज, डॉग स्क्वॉयड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है
सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र का शव पड़ोसी के बेसमेंट में मिला है। परिजनों से लापता होने की सूचना पर पुलिस की टीमों ने वैभव की तलाश शुरू की। इस दौरान सीसीटीवी से एक संदिग्ध पड़ोसी कंप्यूटर टीचर सर्वेश भट्ट वैभव को अपने साथ कहीं ले जाते दिखाई दिया।

 

इसी आधार पर पुलिस ने सर्वेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो सर्वेश टूट गया। इसकी निशानदेही पर घर के बेसमेंट से वैभव के शव को बरामद किया गया। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
एसएसपी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि थाने की पुलिस और एसओजी टीमों ने लापता होने की सूचना पर तत्काल जांच शुरू की थी। इसी दौरान ये तथ्य सामने आए और आरोपी से पूछताछ पर उसने हत्या कर शव को बेसमेंट में छिपाए जाने की बात पुलिस की टीमों की बताई। घटना के संबंध में आगे की पड़ताल की जा रही है।
 खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद साइकिल लेकर खेलने निकला वैभव रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। करीब 24 घंटे तक चले हाई प्रोफाइल सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी कपड़ा कारोबारी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

सख्ती बरतने पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद उसके घर से, जो वैभव के घर से महज 50 मीटर दूर है, बच्चे का शव बरामद हुआ। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
 वैभव सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे नवल्स एकेडमी से पढ़ाई कर घर लौटा था। उसने स्कूल बैग रखा, यूनिफॉर्म बदली और साइकिल लेकर बाहर खेलने निकल गया। दादी ने खाना खाने के लिए आवाज लगाई तो उसने थोड़ी देर में लौटने की बात कही, लेकिन वापस नहीं आया।

करीब आधे घंटे बाद परिवार को सूचना मिली कि घर से कुछ दूरी पर उसकी साइकिल लावारिस हालत में खड़ी है। मौके पर पहुंचे परिजनों को थोड़ी दूरी पर खेत में वैभव की एक चप्पल भी मिली। इसके बाद परिवार ने पूरे इलाके, रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामला अपहरण का लगने पर पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने पांच विशेष टीमें गठित कीं। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को मौके पर बुलाया गया। बच्चे की स्कूल ड्रेस खोजी कुत्ते को सुंघाई गई, जिसके बाद वह चप्पल मिलने वाले स्थान से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों के रास्ते मुख्य सड़क तक पहुंचा। पुलिस ने इसे अहम सुराग मानते हुए आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।

जांच के दौरान पहले सीसीटीवी में वैभव साइकिल से गली में जाता दिखाई दिया, लेकिन आगे उसका कोई फुटेज नहीं मिला। बाद में एक अन्य सीसीटीवी कैमरे में वैभव खेत की ओर जाता दिखा। उसके पीछे-पीछे एक व्यक्ति भी नजर आया। पुलिस ने वैभव के पिता हनुमान वर्मा को फुटेज दिखाई, जिन्होंने उस व्यक्ति की पहचान पड़ोस में रहने वाले कपड़ा कारोबारी सर्वेश भट्ट के रूप में की।
इसके बाद पुलिस ने सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा और गोलमोल जवाब देता रहा। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से, जो वैभव के घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर है, बच्चे का शव बरामद कर लिया।

घटना ने पूरे खजनी कस्बे को झकझोर दिया है। वैभव तीन भाइयों में सबसे छोटा और परिवार का सबसे दुलारा था। करीब एक माह पहले ही लंबी बीमारी के बाद उसकी मां श्वेता वर्मा का निधन हुआ था। अब बेटे की हत्या ने परिवार पर दुखों का दूसरा बड़ा पहाड़ तोड़ दिया है। घर में मातम पसरा है और पूरे कस्बे में शोक व आक्रोश का माहौल है।
पुलिस आरोपी से हत्या के कारण, वारदात के समय और अन्य संभावित पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बच्चे के लापता होने की सूचना पर पांच टीमें गठित कर तलाश शुरू की गई थी। सीसीटीवी फुटेज, डॉग स्क्वॉयड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात
 स्वीकार की है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है: डॉ. कौस्तुभ, एसएसपी, गोरखपुर



Subscriber

188810

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक