EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पिंडोहरी मऊ निवासी तारकेश्वर सिंह के आर्थिक सहयोग से कोतवाली नगर मऊ द्वारा प्रदत्त अज्ञात शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 0 0
    28 Jul 2026 14:23 PM



यूपी मऊ l देव सेवा समिति मिल रोड परदहा मऊ द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा पूर्वांह में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई।

   बतया गया कि थाना कोतवाली सदर जनपद मऊ पुलिस द्वारा बाद पोस्टमार्टम दिनांक 28.07.2026 को पी.एम. न. 329/2026 के तहत पूर्वांह में देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु निःशुल्क प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के जिला सलाहकार मऊ डा. आशुतोष राय के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ पूर्वांह में शव को पिंडोहरी मऊ निवासी ख्यातिलब्ध समाजसेवी तारकेश्वर सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।

       अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च भी ग्राम पिंडोहरी जनपद मऊ निवासी ख्यातिलब्ध समाजसेवी तारकेश्वर सिंह द्वारा अपने पिता स्मृतिशेष महेंद्र सिंह व माता स्मृतिशेष सोनमती देवी की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया।बताते चलें कि तारकेश्वर सिंह प्रतिवर्ष एक अज्ञात शव के अंतिम संस्कार का खर्च वहन करते हुए मुखाग्नि भी देते हैं। तारकेश्वर सिंह बताते हैं कि चूकि देवाश्रम प्रेतों को पितर बनाने वाली संस्था है और प्रतिवर्ष मुझे एक प्रेत को पितर बनाने का सौभाग्य देवाश्रम प्रदान करता है जिसके लिए वे देवाश्रम के आभारी हैं।उन्होंने समाज से आह्वान किया कि और लोगों को भी इस अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

   उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में समाजसेवी तारकेश्वर सिंह देवाश्रम के जिला सलाहकार मऊ डा आशुतोष राय अंतिम संस्कार दल के पदाधिकारीगण क्रमशः रामनाथ राम जय राम यादव नारद भारती दयाराम यादव मालक यादव शैलेन्द्र रावत गुड्डू मद्धेशिया व एम्बुलेंस चालक इब्राहिम पठान सहित राजेश चन्द डोम सम्मिलित रहे।

 

         उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा।



Subscriber

188810

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक