EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रामपुर में महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Link
  • 151171663 - JAVED MIYAN 0 0
    28 Jul 2026 09:55 AM



 साथ छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के बावजूद पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने अब वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

रामपुर में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) की महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष नसीमा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी हाईस्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी के साथ रास्ते में कथित तौर पर अश्लील हरकत की गई। विरोध करने पर अगले दिन कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की, बेटी के साथ अभद्रता की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और थाना कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन आज तक उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। वहीं, आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उल्टा उनके परिवार के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे पूरे परिवार को अपनी जान का खतरा बना हुआ है।

नसीमा ने पुलिस महानिदेशक, आईजी, डीआईजी, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री समेत कई उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच, एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। जैसे ही प्रशासन की प्रतिक्रिया मिलेगी, हम आपको उससे भी अवगत कराएंगे।

20260728094751917444127.mp4



Subscriber

188827

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक