EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भाला फेंक में अनूप कुमार गौतम ने जीता स्वर्ण पदक
  • 151188798 - ANSH YADAV 0 0
    27 Jul 2026 21:16 PM



वाराणसी। सुभाष चंद्रा अकादमी, चकरमा (चोलापुर), वाराणसी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अनूप कुमार गौतम ने एथलेटिक क्लस्टर-V प्रतियोगिता की अंडर-17 भाला फेंक (Javelin Throw) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यह प्रतियोगिता मुनारी ग्राउंड, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में आयोजित हुई, जिसमें अनूप कुमार गौतम ने 52.80 मीटर की प्रभावशाली दूरी तक भाला फेंककर प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से सुभाष चंद्रा अकादमी, परिवार, प्रशिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

अकादमी के शिक्षकों एवं कोच ने अनूप की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का ही यह परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि अनूप भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी वाराणसी और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

अनूप कुमार गौतम की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रिपोर्ट - अंश यादव 151188798



Subscriber

188809

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक