पद्मावत एक्सप्रेस में चोरी चोरी ऑटो पार्ट्स लाने के मामले में हुई कार्रवाई
यात्री से घूस लेने के मामले में अभी चल रही हैं जांच
संजय मिश्रा का गैर डिवीजन ट्रांसफर करने की चर्चा
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के निलंबित किए गए मुख्य टिकट निरीक्षक(सीटीआई) संजय मिश्रा को टीसी बनाकर बाराबंकी भेजा गया है। उनसे ट्रेन में ड्यूटी का अधिकार छीन लिया गया है। इस आशय का पत्र भी लखनऊ डिवीजन से जारी हुआ है। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। उन पर यह कार्रवाई कुछ दिनों पहले पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी छिपे लाए जा रहे ऑटो पार्ट्स के समान में हुई है। जबकि सप्ताह भर पूर्व पद्मावत एक्सप्रेस में यात्री से घूस लेने के मामले में वायरल वीडियो के आधार पर संजय मिश्रा को निलंबित कर इसकी जांच बैठा दी गई है। दो,दो कार्रवाई का दंश झेल रहे संजय मिश्रा का दूसरे मंडल में ट्रांसफर करने की कवायद चल रही है। जिसकी जोर शोर से चर्चा है। ताजा अपडेट यह है कि संजय अभी प्रतापगढ़ में ही हैं। कुछ दिनों पहले सीएमआई और एसीएम लखनऊ ने दिल्ली से आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान सीटीआई संजय मिश्रा के कोच में ऑटो पार्ट्स का समान बरामद किया था। जिसकी बुकिंग नहीं हुई थी। शिकायत मिलने पर सीनियर डीसीएम लखनऊ समर्थ गुप्ता ने इसकी जांच बैठा दी थी। हाल फिलहाल जांच चल ही रही थी कि संजय मिश्रा ने एक सप्ताह पहले दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में एसी कोच में सफ़र कर रहे यात्री से घूस लेकर दूसरा कांड कर दिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें उन्हें सजा का तौर पर निलंबित किया गया। साथ ही ऑटो पार्ट्स के मामले की फाइल भी खुल गई। जिसमें इनको बाराबंकी जंक्शन पर बतौर टीसी (टिकट संग्रहक) बनाकर भेजा गया है। सीनियर डीसीएम लखनऊ समर्थ गुप्ता का कहना है कि यात्री से घूस लेने की जांच अभी चल रही है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
