EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संत रविदास की 650वीं जयंती समरसता संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा: आशीष श्रीवास्तव
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    27 Jul 2026 19:29 PM



संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी : अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा

29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक मंडल व बूथ स्तर पर होंगे कार्यक्रम, भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई कार्यशाला

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर सोमवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समरसता संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिला महामंत्री राजेश सिंह, राजन मिश्र, अजय वर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष पवन गौतम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन से सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती को समरसता संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत उनकी जन्मस्थली काशी से होगी तथा 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक जनपद के प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि संत रविदास महाराज का संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज से ऊंच-नीच और भेदभाव मिटाकर सभी को समान दृष्टि से देखने का संदेश दिया, जो आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत है। जिला महामंत्री राजेश सिंह ने हाल ही में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों को सफल बनाने के लिए सभी मंडल अध्यक्षों का आभार व्यक्त करते हुए बूथ समितियों का गठन शीघ्र पूरा करने और 'मन की बात' कार्यक्रम का शत-प्रतिशत बूथों पर सामूहिक श्रवण सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। जिला महामंत्री राजन मिश्र ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे तथा शाम को मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर गुरु परंपरा के सम्मान का संदेश देंगे। जिला महामंत्री अजय वर्मा ने कहा कि यह अभियान केवल जयंती समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम है। जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र ने कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (डीएलपी) की जानकारी दी, जबकि अभियान के जिला संयोजक पवन गौतम ने अभियान की रूपरेखा एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष अशोक सरोज ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनुराग मिश्र, राम आसरे पाल, अजय सिंह, मुदित सिंह, रुचि केसरवानी, अनिल मौर्य, पूनम इंसान, सूर्य प्रकाश पटेल, शिव विलास, राघवेन्द्र शुक्ल, देवेश त्रिपाठी, विक्रम सिंह, विशाल सिंह, अशोक मिश्र, अंशुमान सिंह, विजय मिश्र, अंकित तिवारी, संजय शुक्ल, शुभम तिवारी, सुनील सरोज सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188809

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक