EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

साइबर ठगी के रूपये 38,000 तीन दिन के भीतर पीड़ित को कराए वापस
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0 0
    27 Jul 2026 19:13 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया कासगंज। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गंजडुंडवारा थाना साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित की शत-प्रतिशत धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को शिकायतकर्ता नगला नैनसुख (थाना गंजडुण्डवारा, जनपद कासगंज) निवासी राजाराम पुत्र लालाराम के खाते से साइबर ठगों ने AEPS (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) के माध्यम से रूपये 38,000 निकाल लिए थे। पीड़ित ने इस संबंध में गंजडुण्डवारा थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर तहरीर दी, जिसके बाद टीम ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ. पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित साक्ष्य संकलन किया। साइबर हेल्प डेस्क की मुस्तैदी के चलते घटना के मात्र 03 दिनों के भीतर ठगी की गई पूरी रकम (रूपये 38,000) पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।गाढ़ी कमाई का पूरा पैसा खाते में वापस पाकर पीड़ित ने गंजडुण्डवारा पुलिस की कार्यशैली और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की तथा कासगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस सफल कार्रवाई में गंजडुंडवारा थाने के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम तथा कॉन्स्टेबल विजय कुमार, विवेक कुमार और सचिन चौहान का सराहनीय योगदान रहा। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188809

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक