खेरागढ़। थाना क्षेत्र के चीत गांव स्थित प्राचीन चामुंडा माता मंदिर में रविवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से करीब घंटा, 70 से 80 पीतल के घंटे, एक पीतल का पंचदीपक तथा अन्य पूजा सामग्री चोरी कर ले गए। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मंदिर की देखरेख करने वाले वीरनारायण सिकरवार के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे जब वह मंदिर पहुंचे तो मंदिर से सभी बड़े-छोटे घंटे और पीतल का अन्य सामान गायब मिला। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। सूचना पर खेरागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों का सुराग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने मंदिर में हुई चोरी का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। शाहरुख़ बेग 151188410
