वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के कैंट थाना क्षेत्र स्थित होटल रियो बनारस में कॉरपोरेट बिजनेस सपोर्ट नेटवर्क (CBSN) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सैकड़ों व्यवसायियों, उद्यमियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों के बीच आपसी नेटवर्किंग को मजबूत करना, नए व्यावसायिक अवसरों पर चर्चा करना तथा सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा।
बैठक में गौरव पाठक (Founder, CBSN), शुभम सिंह (President), मनीष सेठ (Vice President), सूरज द्विवेदी (Secretary), अभिषेक श्रीवास्तव (Mentor) तथा पवन बरनवाल (Ambassador) सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए CBSN से जुड़ने के लाभ, नए सदस्यों को जोड़ने और पुराने सदस्यों का समय पर नवीनीकरण कराने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने अपने-अपने व्यापारिक अनुभव, बिजनेस आइडिया और संभावित अवसर एक-दूसरे के साथ साझा किए। साथ ही सभी ने आपसी सहयोग के माध्यम से व्यापार को आगे बढ़ाने और एक-दूसरे के व्यवसाय को समर्थन देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर CBSN के संस्थापक गौरव पाठक ने कहा कि वर्ष 2022 में वाराणसी से शुरू हुई CBSN आज वाराणसी और आगरा सहित दो शहरों में सक्रिय है तथा इसके साथ लगभग 500 व्यवसायी जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि CBSN एक बिजनेस नेटवर्किंग संगठन है, जिसका उद्देश्य सभी व्यापारियों को एक मंच पर लाकर उन्हें आपसी सहयोग, अनुभवों के आदान-प्रदान और नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि संगठन का मूल मंत्र "Turning Relationships into Results" है, जिसके माध्यम से मजबूत व्यावसायिक संबंधों को सफलता में बदलने का प्रयास किया जा रहा है।
बैठक में यह भी बताया गया कि CBSN नियमित रूप से चैप्टर मीटिंग, बिजनेस नेटवर्किंग सेशन, सदस्य परिचय कार्यक्रम, स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप तथा व्यापारिक विचार-विमर्श का आयोजन करता है, जिससे स्थानीय व्यापारिक समुदाय को सशक्त बनाया जा सके।
कार्यक्रम में फास्ट न्यूज़ इंडिया के प्रधान संपादक प्रभाकर द्विवेदी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मीडिया की सामाजिक एवं व्यावसायिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रेस के महत्व की जानकारी दी। साथ ही फास्ट प्रगति पार्टी के उद्देश्य, विचार और जनहित से जुड़े अभियानों की जानकारी साझा करते हुए व्यापारियों से सामाजिक विकास और आपसी सहयोग की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, आपसी परिचय, नेटवर्किंग एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा के साथ हुआ।
