वाराणसी । बागबान सिंधी महिला संस्था द्वारा सूर्या होटल कैंटोनमेंट में तीज उत्सव एवं सावन के उपलक्ष में एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इष्ट देव झूलेलालजी की आरती के संग प्रारंभ हुई। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती निधि लालवानी द्वारा सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मेहर चावला एवं दिशा तुलस्यान किया, रंगारंग कार्यक्रम को संस्थाओं की महिलाओं द्वारा संस्कृति एवं लोक नृत्य एवं गीतों द्वारा सुसज्जित किया गया जिसमें मुख्य रूप से सचिव कीर्ति बिजलानी कोषाध्यक्ष, नीलम वासवानी, पूजा बदलनी, हर्षा केसवानी, वर्षा लालवानी, सुनीता पंजवानी, मधु मोटवानी, पूनम किशनानी, श्वेता चांगारानी, पूजा लखमानी, वर्षा बढ़ानी, कार्यक्रम संयोजक के रूप में श्रीमती मधु विशनानी, मुस्कान रुपानी, मिस्टी वाधवानी, पायल राजवानी, मधु दोडवानी, पूर्णिमा खत्री कि सक्रिय सहभागिता रही ।। रविन्द्र गुप्ता
