फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
- हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर 30 अगस्त को पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब आयोजित करेगा संगोष्ठी एवं मेधा सम्मान समारोह
यूपी, गोरखपुर। हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा आगामी 30 अगस्त को "वर्तमान पत्रकारिता और चुनौतियां" विषय पर भव्य संगोष्ठी एवं मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने के उद्देश्य से रविवार को तरकुलहा मेला परिसर स्थित धर्मशाला में प्रेस क्लब की बैठक आयोजित की गई।
प्रदेश अध्यक्ष राज अनन्त पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया गया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
प्रदेश महामंत्री दिलशाद आलम ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि संगोष्ठी में पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ पत्रकारों एवं विशेषज्ञों को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं चौरीचौरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।
उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, समाजसेवा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं मेधाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पीजी कॉलेज, डुमरी खास के समीप स्थित राजलक्ष्मी मैरेज लॉन में संपन्न होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राज अनन्त पाण्डेय ने कहा कि कार्यक्रम की भव्यता ऐसी होनी चाहिए, जो क्षेत्र में एक नई मिसाल स्थापित करे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अभी से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी सदैव सक्रिय भूमिका निभाता रहा है और सभी के सहयोग से इस बार का आयोजन भी ऐतिहासिक एवं यादगार बनाया जाएगा।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, रामप्रताप विश्वकर्मा, लेखा परीक्षक राजेश जायसवाल, तहसील अध्यक्ष अनिल वर्मा, डॉ. सतीश चंद यादव, हरीश राय, मंजेश प्रजापति, दुर्गेश तिवारी, सर्वेश पति त्रिपाठी, अश्वनी मोदनवाल, कैलाश बरनवाल, कृपाशंकर चौधरी, जसवीर मोदनवाल, कृष्णा कुमार, मोहम्मद फारुक अहमद, धनंजय पाण्डेय, धीरज पाण्डेय, विश्वनाथ यादव, विनोद गुप्ता, सुनील चंद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं प्रेस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985
